मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर भी जगद्गुरु शंकराचार्य से चर्चा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट, लिया आशीर्वाद
हरिद्वार. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर भी जगद्गुरु शंकराचार्य जी से चर्चा की। इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
