जिला कारागार हरिद्वार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया निरीक्षण

0

हरिद्वार. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरन जीत कौर द्वारा जिला कारागार, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें आवश्यक एवं उचित विधिक सलाह प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने कारागार की बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के अंत में जेल में कार्यरत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के अधिकार मित्रों (पैरा लीगल वालंटियर्स) को बंदियों की विधिक कार्यवाही एवं उनके मुकदमों की पैरवी हेतु आवश्यक पत्राचार करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सभी जरूरतमंद बंदियों को समयबद्ध विधिक सहायता उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share