15 वर्षों से जगजीतपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नजर अंदाज किया जा रहा है: पार्षद सुमित त्यागी

0

जबकि 90 प्रतिशत वार्ड निवासी भाजपा को ही वोट देते हैं विधायक आदेश चौहान भी यह बात मानते हैं, इसके बावजूद भी जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है : पार्षद सुमित त्यागी ने लगाया विकास कार्य नहीं कराने का आरोप
हरिद्वार। वार्ड 58 जगजीतपुर के पार्षद सुमित त्यागी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्ड निवासी विधायक निधि से विकास कार्य नहीं होने से नाराज हैं। जाने क्यों विधायक 15 वर्षों से यहाँ के लोगों को योजना के लाभ से वंचित रखे हैं. पार्षद त्यागी ने कहा राज्य योजना के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का भी लाभ जगजीतपुर के हिस्से में नहीं है। विधायक निधि और विकास कार्य को नजर अंदाज किया जा रहा है। विधायक महोदय हरकी पैड़ी से ज्यादा नजदीक जगजीतपुर निगम क्षेत्र को कुम्भ मेला क्षेत्र में नहीं शामिल होने दिया जबकि शिवालिक नगर इलाके को शामिल करा लिया. वह यह मानते हैं कि नए परिसीमन में यह जगजीतपुर राजागार्डन क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र से अलग हो जाएगा अतः मुझे यहाँ विकास कार्य, सड़क आदि बनाने की आवश्यकता नहीं है जबकि विधायक आदेश चौहान यह भी मानते हैं उन्हें 90% वोट मिलता है इस क्षेत्र से. इसके बावजूद क्या यह यहाँ की जनता के साथ धोखा नहीं है जो उनके यहाँ 15 वर्षों से गली की सड़क, नालियां आदि नहीं बनवाई गयी हैं। विकास कार्यों में सौतेले व्यवहार का बड़ा आरोप लगाते हुए सुमित त्यागी ने कहा कि जलभराव का कोई समाधान नहीं है। समुचित नालियां नहीं हैं, जल निकास नहीं है, सड़कों का बुरा हाल है। नाले आदि की नियमित रूप से सफाई भी नहीं होती है। गुजरात मॉडल की बात करते हुए कहा वहाँ बरसात का पानी सड़कों गलियों में नहीं भरता रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बेहतर कार्य कर रहे हैं और कुम्भ नगर हरिद्वार के वार्डों में क्या हाल है यहाँ आकर देखा जा सकता है
पार्षद ने कहा जबकि 90 प्रतिशत वार्ड निवासी भाजपा को ही वोट देते हैं, इसके बावजूद भी जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित जगजीतपुर के निवासी कई बार विकास कार्यों को लेकर मांग कर चुके हैं। लेकिन स्थानीय विधायक जनता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रहे हैं। जगजीतपुर निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जगजीतपुर को कुंभ क्षेत्र का लाभ भी नहीं दिलाया गया है। वहीं पेयजल योजना के नाम पर भी जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। पानी के मोटे-मोटे बिल देकर जनता परेशान है. सुमित त्यागी ने मांग की है कि पानी के बढ़े बिलों को तुरंत माफ किया जाए। वरना जल्द ही जगजीतपुर क्षेत्र निवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share