जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्कूली वाहनों व यात्री बसों का शुरू हुआ एक सप्ताह का विशेष निरीक्षण अभियान

हरिद्वार. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार आज दिनांक 16-11-2026 से एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार अभियान की शुरुआत की गई जो कि आज नवोदय चौक रौशनाबाद हरिद्वार से हुई, जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरजीत कौर के नेतृत्व में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग शामिल रहा।

आज प्रात: स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया जिसमें बसों में उचित प्राथमिक उपचार से संबंधित किट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई जिसमें कुछ बसों में अनियमितताएं मिलीं जिनके बारे में परिवहन विभाग को उचित दिशा-निर्देश सचिव द्वारा दिए गए। इस अभियान के बारे में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा बताया गया कि यह विशेष निरीक्षण अभियान एक सप्ताह चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का संचालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, रिटेनर अधिवक्ता व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर जिले के अनेक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत पैनल अधिवक्ताओं व अधिकार मित्रों के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के लिए जानकारी दी गई तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया जा रहा है।
