भूमि लीज पर देने के मामले पर कांग्रेस को भाजपा के गिरेबान में झाँकने के बजाए खुद के गिरेबान में झाँकने की आवश्यकता है: आशुतोष शर्मा

0


हरिद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का भूमि बचाओ अभियान भूमि संरक्षण की मुहिम नहीं, बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की छटपटाहट है, केवल दिखावा है, क्या कांग्रेस के कार्यकाल में भी सरकारी भूमि आदि लीज पर दिया गया और वह भी बहुत न्यूनतम दर पर, कांग्रेस को भाजपा के गिरेबान में झाँकने के बजाए खुद के गिरेबान में झाँकने की आवश्यकता है.
आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठा नैरिटिव गढ़कर अपने कार्यकाल में हुए जमीनों के आवंटन पर उठे सवालों का जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का राजनीतिक अभियान चाहे जितना आक्रामक हो, उत्तराखंड का विकास रुकने वाला नहीं है।
होटल अल्कनंदा को लीज पर दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा अभी होटल को लीज पर नहीं दिया गया है हाँ निविदा मांगी गयी है और तीन आवेदन इसमें आए हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा पारदर्शिता, जीरो टालरेंस और जीरो करप्शन की नीति पर चल रही प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ाने के लिए उद्यम लगाने की नीति पर काम कर रही है। आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए अभियान चलाती रहे, लेकिन धामी सरकार प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश पाल, जिला कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share