आत्मिक ज्ञान और खुशी की गारंटी का संदेश पहुँचाया

0

नई दिल्ली, 16–20 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा, दशहरा के अवसर पर दिल्ली के सी.आर. पार्क स्थित काली मंदिर में MAAsterG कम्युनिटी द्वारा एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक, संवादात्मक स्टॉल लगाया गया। इसके माध्यम से लोगों तक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु MAAsterG का आत्मिक ज्ञान और खुशी की गारंटी का संदेश पहुँचाया गया।

माँ दुर्गा की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को MAAsterG की शिक्षाओं से जोड़ते हुए लोगों को बताया गया कि सच्ची शक्ति अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और नकारात्मकता पर विजय पाने में है। इस आंतरिक परिवर्तन की अवस्था तक पहुँचने के लिए MAAsterG का सहज मार्ग और उनकी वाणियाँ लोगों के साथ साझा की गईं। लोगों को प्रतिदिन वाणियाँ सुनने और 30 दिनों तक इसका अभ्यास करके अपने जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव को स्वयं अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्टॉल पर MAAsterG की वाणियाँ नियमित रूप से सुनने वाले श्रोता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार MAAsterG की वाणियाँ सुनने से उनके जीवन में बदलाव आया है।

विभिन्न रोचक खेलों और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से माँ दुर्गा की शक्ति, आत्मबोध और अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाने से जुड़ा ज्ञान लोगों तक पहुँचाया गया। इस पहल ने लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने, स्वयं के भीतर झाँकने और स्थायी शांति एवं खुशी की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

18 अक्टूबर को MAAsterG स्वयं स्टॉल पर पहुँचे और सी.आर. पार्क स्थित काली मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राजीव नाग एवं सचिव डॉ. शिर्षेंदु मुखर्जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने 800 करोड़ लोगों तक MAAsterG का संदेश पहुँचाने के अपने मिशन के बारे में बताया। MAAsterG Community की ओर से माननीय श्री जे. पी. नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, को MAAsterG की पुस्तकें भी भेंट की गईं। उन्होंने पुस्तकें पढ़ने की बात कही।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध हुआ और पिछले 18 वर्षों से उन्होंने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक करके निःशुल्क साझा किया। उन्होंने देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुशी से झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। इस तरह उनके *“मिशन 800 करोड़”* की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। इसी कारण मिशन का नारा भी *“हैप्पीनेस गारंटीड”* है। अब तक वे और उनकी कम्युनिटी टीम 900 से अधिक कार्यक्रम कर चुके हैं।

MAAsterG ने दिल्ली, कोलकाता और अन्य शहरों के पुलिस मुख्यालयों के साथ-साथ भारतीय सेना, अनेक बार एसोसिएशनों, विश्वविद्यालयों, ग्लोबल आध्यात्मिक महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी अपना ज्ञान साझा किया है। MAAsterG कहते भी हैं—

*“रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।”*

उनका अनमोल एवं अलौकिक ज्ञान उनके यूट्यूब चैनलों *“MAAsterG”* और *“God Home Journey”* पर निःशुल्क उपलब्ध है, ताकि सभी इस दिव्य ज्ञान का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share