विधिक जागरूकता एवं बहुउद्देशीय जनसहायता शिविर का सफल आयोजन

0


हरिद्वार । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UKSLSA), नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव (चरण-1) के अंतर्गत ग्राम इक्कड़ कलां ब्लॉक बहादराबाद, हरिद्वार में एक विशाल बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता, जनसहायता एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक निःशुल्क विधिक सेवाएं, विधिक सहायता एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना तथा पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री नरेंद्र दत्त जी व विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि गण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय रुड़की के न्यायाधीश श्री बी.बी.पाण्डेय जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे हरिद्वार जिले में सभी न्यायिक अधिकारीगण पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं जिस कारण से ही समाज का विश्वास न्यायपालिका के प्रति बढ़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने आपातकालीन नंबर 112, वूमेन हेल्पलाइन 1090 तथा ऑनलाइन वित्तीय व साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act), नए आपराधिक कानूनों तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की सख्त अपील की।
जिला अधिकारी हरिद्वार ने कहा है जिला प्रशासन हर एक व्यक्ति के लिए उसके समस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत है,
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. आर.के. सिंह की देखरेख में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी (CDO)/परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) तथा खंड विकास अधिकारी (BDO) बहादराबाद ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में विभिन्न विभागों—स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, पंचायती राज, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग—द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीणों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, विभिन्न प्रमाण-पत्र तथा परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने जैसी सुविधाओं के आवेदन पत्र भरवाए गए व आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए गए। यह मेगा ड्राइव अभियान निरंतर 60 दिनों तक संचालित रहेगा, जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विलेज लीगल एड क्लीनिक और पीएलवी (PLVs) घर-घर संपर्क स्थापित कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति की पहचान कर रहे हैं।
शिविर के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षीय संबोधन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नरेन्द्र दत्त जी ने कहा कि न्याय को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चौखट तक पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का संकल्प है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं निर्धन वर्ग को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नालसा की प्रमुख योजनाओं जैसे शिक्षा योजना 2026, स्पृहा (SPRUHA) योजना, मानव-वन्यजीव संघर्ष सहायता योजना, वीर परिवार सहायता योजना तथा बाल विवाह रोकथाम संबंधी ‘आशा’ (ASHA) SOP के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि कोई भी ग्रामीण जानकारी व मार्गदर्शन के अभाव में अपने कानूनी अधिकारों और योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर हरिद्वार जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण तथा जिला प्रशासन के अनेक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे,अंत में सचिव सिमरनजीत कौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी अधिकारियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share