सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता का निधन विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के तौर पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता 78 वर्षीय मुन्नी चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन होने से शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र पत्रकार मनोजनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, अमित शर्मा, ने दिवंगत मुन्नी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ढाढस बंधाया। सिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल, राजू, राजेंद्र, सागर, परवीन कश्यप, अमर, रोहित, रेखा वाल्मीकि, बलवीर सिंह, श्यामसिंह अजय आदि ने भी खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर दिवंगत मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी।
