त्यूणी रोड पर गहरी खाई में गिरी कार,एक की मौत,दो गंभीर

0

विकासनगर। त्यूणी में एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शव निकाला है। अन्य दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। कई बार ये सड़क हादसे जानलेवा हो जाते हैं। देहरादून जिले के त्यूणी तहसील क्षेत्र में एक और सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के से दुर्गम और गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया। सावधानीपूर्वक खाई में उतर कर हादसे में मारे गए व्यक्ति का शव और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद घायलों को सीएचसी त्यूणी भेजा गया। एसडीआरएफ के टीम के कांस्टेबल नवीन सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी को कॉलर के माध्यम से सूचना मिली कि चिल्लाड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। मौके पर पहंुची टीम ने देखा कि घटनास्थल पर फोर्डकार चकराता मोटर मार्ग से करीब 300 मीटर गहरी खाई मे गिरी हुई थी। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी। दो व्यक्ति घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे। रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को सीएचसी त्यूणी भेजा गया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम दुर्गेश चौधरी है। दुर्गेश की उम्र 39 साल बताई गई है। दुर्गेश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले फतापुर का रहने वाला था। दो घायलों में सुनील मंडल उम्र 27 वर्ष, दिल्ली के महावीर एन्क्लेव का निवासी है। ऋषभ निवासी देहरादून शामिल हैं।
थाना प्रभारी त्यूणी कुलदीप शाह ने बताया कि चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक फोर व्हीलर वाहन फोर्ड फ्रीस्टाइल कार हादसे का शिकार हो गई। वाहन सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share