जीबीएम कॉलेज में लगाया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी की अध्यक्षता में छात्राओं के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ लगाया गया। शिविर में छात्राओं को अपनी समस्याओं, शिकायतों, एवं सुझावों का समाधान “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” द्वारा करने के तरीके बताए गए। शिविर के दौरान प्रो अफ्शां सुरैया, डॉ जया चौधरी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ सपना पांडे, डॉ गणेश प्रसाद, अजीत कुमार एवं अनेक छात्राओं की उपस्थिति रही।
कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि कॉलेज में यह शिविर प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को कॉलेज में लगाया जाना प्रस्तावित है। बिहार सरकार की पहल पर विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” द्वारा छात्राएँ अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य सुविधाओं की कमी संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए पोर्टल पर अपना अनुरोध व शिकायत दर्ज कर सकती हैं। छात्राओं द्वारा साझा की जा रही शिकायतों का निवारण 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।
