सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आए बाइक सवार समेत दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

0

देहरादून। रविवार सुबह आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक मोहब्बेवाला ढाल के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चार लोग चोटिल बताए जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली और क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू किया और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने की कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह आशारोड़ी से देहरादून की ओर सीमेंट से भरा ट्रक आ रहा था। आशारोड़ी से कुछ दूरी पर ही ट्रक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया। ट्रक से नियंत्रण खोने के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूद गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने पर दो बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान सड़क पर पलटा ट्रक लगभग एक किलोमीटर दौड़ता रहा। जिससे सड़क के बीच लगी रेलिंग भी टूट गई।
इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से 4 अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा मौके पर ट्रक को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया। लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण ट्रक को हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह भी जांची जा रही है। मृत के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share