स्वतंत्रता सेनानी आश्रित फर्जी देस्तावेज मामले की जांच शुरू

0

देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल करने के मामले में एसआईटी ने जांच हो गयी है।। शनिवार को एसआईटी इंचार्ज जया बलूनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग के पटवारियों से पूछताछ की गई। इस संबध में पूछताछ एसडीएम कार्यालय में की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एसआईटी दस्तावेजों के सत्यापन और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी जानकारी जुटाई रही है। एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किस स्तर पर हुआ था। इसी क्रम में उन पटवारियों से पूछताछ की जा रही है, जिनके क्षेत्र से जुड़े अभिलेख या प्रमाणपत्र जांच के दायरे में हैं। पूछताछ के दौरान एसडीएम अपूर्वा सिंह भी मौजूद रहीं। एसआईटी की ओर से राजस्व रिकॉर्ड, दस्तावेजों की प्रक्रिया और सत्यापन से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली गयी। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद एसआईटी दस्तावेजों और बयानों का मिलान कर आगे की जांच बढ़ाएगी। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने या इस्तेमाल करने में किसकी भूमिका रही, इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share