सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
नैनीताल। सोमवार सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के चौधरी गेट के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचैड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचैड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया गया कि हादसे के बाद अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फोटो डी 5
गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी जन्मस्थली डोडीताल में गणेश महोत्सव का शुभारंभ
उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद में घने जंगलों के बीच करीब तीन हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर शांत झील और हिमालयी चोटियों से घिरे डोडीताल में भगवान गणेश का जन्म हुआ था,शास्त्रों में ऐसी मान्यता है। यहां भगवान गणेश नाम से नही बल्कि डोडी राजा के रूप में पूजे जातें है। हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर डोडीताल और आसपास का पूरा कैलासू क्षेत्र आस्था के रंग में रंग जाता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर मां पार्वती ने गणेश को जन्म दिया था और मां अन्नपूर्णा के रूप में आज भी उनकी पूजा होती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को उत्तरकाशी के केलशू घाटी के दस गांवों ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। कंडार देवता मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-दमाऊं और रणसिंघा की गूंज के बीच शोभायात्रा विश्वनाथ मंदिर, मुख्य बाजार, बस अड्डे और भटवाड़ी रोड होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। अगोड़ा, ढासड़ा, दंदालका, भंकोली, गजोली, नौगांव, सेकू और नाल्ड समेत आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने रासो-तांदी लोकनृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाई। स्कंद पुराण के केदारखंड के मुताबिक, मां पार्वती स्नान के लिए गईं तो उन्होंने अपने शरीर के उबटन से एक
