देर रात सड़क दुर्घटना में दो की मौत

0

नैनीताल। शुक्रवार देर रात बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के पास कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। किन्तु अभी हालफिल्हाल उनकी पहचान नही हो पाई है। वहीं कार चालक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा निवासी के रूप में हुई है।बैलपड़ाव चैकी इंचार्ज राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.15 बजे हादसे की सूचना मिली थी। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पूर्व भी इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share