गांव के लिए सड़क एवं पानी के संबंध में सोनी ग्राम विकास ट्रस्ट ने जारी की अब तक की प्रगति सूचना

0

ग्राम सोनी. गांव के समस्त जनों को यथा योग्य सेवा एवं चिरंजीव। जैसा कि आप सभी को विदित है कि सोनी ग्राम विकास ट्रस्ट गांव के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए तीनों ग्राम्य भागों को जोड़ने के लिए पूर्व में पानी एवं सड़क से संबंधित कार्यों के संपादन हेतु मुख्यमंत्री सहित संबंधित अन्य मंत्रियों/ विभागों और क्षेत्रीय विधायक जी को पत्र भेजे गए थे। ‌ साथ ही इस संबंध में ग्राम सभा ने भी इस हेतु पत्रों का प्रेषण किया है। इसी संदर्भ में आज ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर डीपी जोशी एवं शासकीय कार्यों के लिए समन्वयक ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री प्रवीण जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए PWD पर्यटन सिंचाई एवं धर्म संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से भेंट कर उन्हें अपने गांव सोन्नी की सड़क से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया और पूर्व प्रेषित मांग पत्र हस्तगत कराया।
मंत्री महोदय ने इस शिष्टाचार बैठक में मांग पत्र में उल्लेखित इन तीनों सड़कों के शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया और इस हेतु तत्काल आदेश किए हैं। यह बहुत सकारात्मक है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री प्रवीण जोशी के प्रयास से ही पूर्व में संरक्षक डॉक्टर डीपी जोशी ने श्री प्रवीण जोशी के साथ विधायक श्री विनोद कंडारी जी से भेंट कर उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जी ने तुरंत यह आश्वासन दिया कि जमीनों/ खेती के कटान के एनओसी मिलने के तुरंत बाद ही वह इस मांग पर शीघ्र ही कार्रवाई करना प्रारंभ कर देंगे।
यह आज तक की प्रगति रिपोर्ट है। और आशा करते हैं कि शीघ्र ही ग्राम सभा के साथ एनओसी आदि के संबंध में सम्पर्क स्थापित करके सड़क से संबंधित कार्य वर्ष भर के अंदर पूर्ण होने की आशा की जा सकती है। दूसरा जो पानी से संबंधित कार्य है यह विभाग माननीय मुख्यमंत्री जी के अधीन है और उनसे इस समस्या से अवगत कराने के लिए शिष्टाचार भेंट करने का समय मांगा गया है। समय मिलते ही उनसे भी वार्ता कर पानी की समस्या का समाधान निकालने का भी शीघ्र प्रयास किया जाएगा। यह सारा कार्य श्री प्रवीण जोशी की सक्रियता और संपर्कों के आधार पर किया जा रहा है। तथा संरक्षक डॉक्टर डीपी जोशी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। अतः सूचनार्थ। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share