उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को आयोजित करेगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

0

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा, उत्तराखंड की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन प्रेम नगर आश्रम, रानीपुर मोड़, हरिद्वार में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विभाजन की त्रासदी को स्मरण करना, विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी देगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे गंगा पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि और अरदास अर्पित की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने भारत पाक विभाजन की त्रासदी की घटना का विस्तार से जिक्र किया, किस तरह से लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा काट कर ट्रेनों से भेजा गया, बुरा व्यवहार बच्चों महिलाओं के साथ किया गया, उन्होंने बताया आयोजन स्थल पर विभाजन विभीषिका से संबंधित दुर्लभ तस्वीरों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा स्मृति पट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख गुरुद्वारों की झांकियां, विभाजन के प्रत्यक्षदर्शियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा लंगर-भंडारे का भी आयोजन होगा। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजन संत महामंडलेश्वर श्री धर्मदेव जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।
पत्रकार वार्ता में महासभा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर विभाजन की पीड़ा को स्मरण करने, पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की भी जानकारी साझा की गई।पत्रकारवार्ता में राज ओबराय, प्रमोद पांधी, कमल मनचंदा, नेहा मलिक, रेनू अरोड़ा, आयुषी टंडन, मिनी पुरी, शालू आहूजा, अक्षत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share