आर्यसमाज, मानपुर का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

0

गया जी। आर्य समाज मंदिर मानपुर गयाजी का चुनाव विशेष रूप से आमंत्रित नरेश चन्द्र आर्य, चुनाव पदाधिकारी, अशोक आर्य चुनाव पर्यवेक्षक, एवं आचार्य संजय सत्यार्थी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव के परिणामों की घोषणा भी कर दी गयी। सर्वसम्मति से विनोद कुमार आर्य आर्यसमाज मानपुर के प्रधान, जय प्रकाश आर्य मंत्री, राज किशोर प्रसाद कोषाध्यक्ष एवं प्यारचंद कुमार मोहन अंकेक्षक पद के लिए चुन लिए गये हैं। उप प्रधान के रूप में सुषमा आर्या एवं शीला आर्या तथा उप मंत्री के रूप में किरण आर्या एवं इन्द्र देव दिवाकीर्ति को दायित्व सौंपे गये हैं। आर्य वीर दल के अधिष्ठाता के रूप में प्रेम कुमार आर्य का चयन किया गया है। आर्यसमाज मानपुर के संरक्षक के रूप में
बच्चू लाल आर्य एवं सत्येन्द्र कुमार आर्य अपनी भूमिका निभाएंगे। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने आर्य समाज मंदिर, मानपुर, गया के विकास के लिए तन, मन, और धन से मिलकर कार्य करने का शपथ लिया। इस अवसर पर उपस्थित आर्यसमाज की वरिष्ठ सदस्या दुर्गेश नंदिनी, प्रतिभा आर्या सहित उपस्थित समस्त आर्यसमाज मानपुर परिवार ने हर्ष जताते हुए नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share