वन आश्रित समुदायो के लिए गठित ग्राम सभा व वन अधिकार समिति के सहयोग से मनाया गया सेला पर्व
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार. आज दिनांक 23.07.2026 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी के आदेशानुसार वन गुज्जर बस्ती तपडोवाली तारबाड गुज्जर खत्ता एवं गुजराडा गैंडीखाता निकट चिडियापुर रेंज श्यामपुर में पौधारोपण कर सेला पर्व मनाया गया।
आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव/सिविल जज (एस0डी0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमति सिमरनजीत कौर रही, जिनके द्वारा गुज्जर बस्तीयो के सदस्यों के साथ पौधारोपण कर सेला पर्व मनाया गया व इसके साथ ही बहुउदेश्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य विषेशता यह थी की गुज्जर बस्तीयो की समस्या हेतु सहायक समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, ब्लाॅक बहादराबाद, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यगण व वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें तथा वन गुज्र्जर ट्राईबल युवा संगठन के विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनकी समस्याओ पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी तथा उनके ज्ञापन व आवेदनो पर कार्यवाही हेतु सम्बंधित को पत्र प्रेषण का आस्वाश्न दिया गया.
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो व निःशुल्क मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करायी गयी, इसके साथ ही श्री राम आश्रम श्यामपुर में स्थापित बाल ग्रह व थाना श्यामपुर में स्थापित विधिक सहायता केन्द्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकार मित्र को उचित दिशानिर्देश भी दिये गये ।
आज के इस कार्यक्रम में गैडीखाता, तपडोवाली तारबाड गुज्जर खत्ता एवं गुजराडा गैंडीखाता निकट चिडियापुर रेंज श्यामपुर की अनेक वन गुज्जर वन बस्तीयो के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे व समाज कल्याण विभाग से उप जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता जी, तथा जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यगण वन विभाग के कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लाॅ इन्र्टनस भी उपस्थित रहे।
