गुज्जर बस्तियों में पौधारोपण कर सेला पर्व मनाया गया

0

हरिद्वार. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, द्वारा वन गुज्जर बस्तियों में पौधारोपाण कर मनाया गया सेला पर्व -।आज दिनांक 22.07.2026 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ,श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार वन गुज्जर बस्तियों में पौधारोपण कर सेला पर्व का किया गया शुभारम्भ। सचिव/सिविल जज (सिनियर डिविजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, श्रीमती सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रो (पी0एल0वी0) व लाॅ इन्र्टन्स के द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद के वनगुज्जर बस्तियों में पौधारोपण कर सेला पर्व मनाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा सेला पर्व को मनाये जाने के विषय में बताया कि वन गुज्र्जरों द्वारा प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पर्व पांरम्परिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और वन गुज्र्जरो के द्वार इन पौधो को रोपने के बाद उनकी देखभाल व संरक्षण किया जाता है जिससे पर्यावरण संतुलन व वन जीव, जन्तुओं को संरक्षरण प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share