राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट एन0जी0ओ0 के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

0


हरिद्वार.आज दिनांक 21.07.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सभागार भवन में चल रहें दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें एल0ए0डी0सी0एस0, जिले के समस्त पैनल एवं प्रो-बोनो अधिवक्तागणों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट एन0जी0ओ0 के सहयोग से प्रातः 10ः30 से सांय 05ः00 बजे चला।
प्रथम सत्र में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने विधिक सेवा प्राधिकरण 1987, एडवोकेट एक्ट, नालसा रेगुलेशन एक्ट के अन्तर्गत पैनल अधिवक्ताओं के कार्य व कर्तव्य एवं अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में अपनाये जाने वाले ऐथिक्स कोड आॅफ कन्डक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) हरिद्वार, श्री दिनेश सिंह पंवार, द्वारा सिविल प्रक्रिया संहिता, सिविल वाद में वाद पत्र उत्तर पत्र, रेपलिका, स्टे प्रार्थना पत्र व सिविल से सम्बंधित मामलो की जानकारी प्रदान की गयी। तृतीय सत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता (रेवेन्यू) हरिद्वार, श्री विजय पाल सिंह के द्वारा राजस्व मामलो, एल0आर0 एक्ट व जेड0 एक्ट के सम्बंध में विस्तार से अधिवक्ताओं को जानकारी दी गयी। चतुर्थ सत्र के दौरान एन0जी0ओ0 के रिसोर्स पर्सन, अस्वथी वर्गीस व दिशा चैधरी के द्वारा पैनल अधिवक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं व उनके समाधान हेतु अपने विचार व्यक्त किये गये। पंचम सत्र के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रªेट, श्री संदीप कुमार जी के द्वारा प्रतिभागियो को अपराधिक कानूनी व प्रक्रिया के सम्बंध में व सिविल वादों के क्षेत्राधिकार व उनके मूल्यांक सम्बंधी कानूनी जानकारी प्रदान की गयी। आज के अंतिम सत्र कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, श्री नरेन्द्र दत्त जी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ, मुख्य अतिथि द्वारा सभी सम्बोधित करते हुए कहा की इस दो द्विवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन व अन्य वक्ताओ द्वारा जिन कानूनी पहलूओं पर जानकारी दी गयी है उससे अधिवक्ताओ के विधि व्यवसाय में निश्चित रूप से नयी कौशल व उर्जा का आगाज होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी रिसोर्स पर्सन व प्रतिभाग करने वाले अधिवक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं को नैतिक आचरण कर्तव्य निष्ठा के पालन करने की शपथ दिलाई गयी, इसके साथ ही सुश्री रजिया असिस्टेन्ट, एल0ए0डी0सी0 द्वारा सभी अतिथिगण व प्रतिभाग करने वाले सभी अधिवक्ताओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम व लाॅ इन्र्टस का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श रमन कुमार सैनी, डिप्टी एल0ए0डी0सी0एस0 द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share