*जीबीएम कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने जिला स्तरीय रेड रन में लिया भाग*

0

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक शिवानी सिंह, पूजा कुमारी, भारती कुमारी, मानवी कुमारी, दामिनी राज एवं वर्षा कुमारी ने गया कॉलेज, गया में बिहार स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसायटी, पटना एवं रेड रिबन क्लब, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 5 किलोमीटर रेड रन में सफलतापूर्वक भाग लिया। 5 किलोमीटर के लंबे रेड रन में सफल एवं साहसिक प्रतिभागिता के लिए प्रतिभागी छात्राओं को बिहार स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमित कुमार, आईएएस द्वारा सर्टिफिकेट अॉफ पार्टिशिपेशन देकर सम्मानित किया गया।

जीबीएम कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ शगुफ्ता अंसारी एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए सफल प्रतिभागिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छात्राओं को भविष्य में बेहतर प्रतिभागिता के लिए नियमित रूप से प्रयास करते रहने का परामर्श दिया। छात्राओं ने भी खेलकूद की विभिन्न विधाओं में अच्छा प्रदर्शन देने के लिए मेहनत के साथ नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ नगमा शादाब, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ वीणा कुमारी, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share