बस ब्रेक फेल होने पर चालक ने बस तो रोक दी पर खुद की जान चली गई

0

चंपावत । बुधवार सुबह धारचुला पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस का राईकोट के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक की सूझबूझ से दीवार में टकराकर बस को रोक दिया गया, लेकिन टक्कर होने के चलते चालक खिड़की से नीचे गिर गया और बस के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बस में सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना करने की तैयारी है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे टनकपुर डिपो की बस यूके 07 पी ए 3122 पिथौरागढ़ के धारचुला से 34 यात्रियों को लेकर टनकपुर के लिए रवाना हुई। बस चंपावत के नजदीक पहुंची थी कि राईकोट पहुंचा था, की करीब पौने 10 बजे अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया।बताया जा रहा है कि स्वाला बड़ौली निवासी 40 वर्षीय चालक बेनीराम में तालसेन मंदिर के समीप बस रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तेज झटके के कारण वह चालक की ओर के दरवाजे से बस के बाहर चला गया और अगले पहिये के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने राहत बचाव कार्य क्यों यात्रियों को सुरक्षित निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से लगे दीवारों में बस टकराकर उसकी गति धीमी की। इसके बाद कुछ और आगे जागर बस पत्थरों और दीवार से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share