खेत में गिरा डंपर, एक महिला और चालक की दर्दनाक मौत

0

टिहरी। शुक्रवार की सुबह भद्रकाली तिराहे से आगे एक डंपर अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद में शुक्रवार सुबह भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर हादसे का शिकार हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान सड़क पर लगे 2 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बायी ओर नीचे झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर तत्काल रेस्क्यू करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार निवासी और महिला कौशल्या ( उम्र 42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share