पिता को दिखा रहा था असलाह की हेकड़ी, लगी हथकड़ी

0

किच्छा। नशे में पिता को हेकड़ी दिखाना बेटे को महंगा पड़ गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की अलमारी से देशी राइफल समेत दो असलहे बरामद किए। पूछताछ में आरांपी ने बताया कि उसे रील बनाने का शौक है। इसलिए असलहे रखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई पवन जोशी को गुरबख्स सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा सुरेंद्र सिंह नशे में है और लड़ाई कर रहा है। इस पर पुलिस घर पहुंची और युवक को शांत कराया। सुरेंद्र के कमरे की तलाशी ली तो अलमारी में देशी राइफल 315 बोर व एक देशी राइफल 12 बोर बरामद हुई। आरोपी इन्हीं असलहों से घरवालों को डरा धमका रहा था। सुरेंद्र ने बताया कि असलहे सतुइया के रहने वाले युवक से लाया है।
असलहों को उसने रील बनाने के लिए रखा है। अवैध असलहा रखने के जुर्म में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share