दिव्य गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु दिखा उत्साह, 175 बच्चों ने किया प्रतिभाग

0

सम्भल। दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में दिव्य गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, विकास क्षेत्र पंवासा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में किया गया। जिसमें प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर के 175 छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी में संस्कार लुप्त हो रहे हैं और बच्चे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। ऐसे परिवेश में हमें अपने कल्याण हेतु गाय, गंगा, गुरु और गायत्री का विशेष सम्मान करना सीखना होगा। दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा चलाई गई इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह ने कहा कि गंगा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से, छात्र-छात्राओं में गंगा के इतिहास के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी और वे अपनी संस्कृति को अवश्य ही समझेंगे।
प्रतियोगिता में मनीषा, नेहा ने प्रथम स्थान, हिमांशु कश्यप, हुसन जहां, दीपांशी, पूजा आर्या, प्रिन्स, हिमांशी चौधरी, रितिक ने द्वितीय स्थान तथा विग्यासा, अजरा, जाने आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा प्रभारी तृषा लोधी ने बताया कि जिन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है, उनको 31अगस्त2025 को संस्था द्वारा आयोजित हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सीमा चौधरी, मनीष जोशी, मामराज सिंह, श्यामभवी मिश्रा, देववती, स्नेहलता चौधरी, अनीता रानी, रेखा देवी, कुलदीप, सावित्री,आयत, शिवानी यादव, अनिकेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share