शिवपुरी में राफ्ट पलटने से युवक की मौत
टिहरी। गंगा की लहरों में राफ्टिंग को निकले दून निवासी एक युवक राफ्ट पलटने से बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए शिवपुरी पहुंचा था। राफ्ट जैसे ही गरुड़ चटृी पुल के पास पहुंची, संतुलन बिगड़ने से अचानक पलट गई। हादसे के बाद राफ्ट में सवार सभी लोग गंगा की लहरों में बहने लगे। राफ्ट गाइड ने साहसिक प्रयास कर एक-एक कर सबको बाहर निकाला, लेकिन तब तक सागर नेगी बेहोश हो चुका था। बेहोशी की हालत में सागर को तुरंत सड़क तक लाकर एंबुलेंस से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टि में मौत का कारण गंगा का पानी फेफड़ों में अधिक मात्रा में चले जाना माना जा रहा है, हालांकि सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
