नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत

0

चमोली। जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया। करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में पीपलकोटी चैकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 27 लोग मौजूद थे, झुलसे 16 लोगों की मौत हुई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
जानकारी के अनुसार रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि झुलसे लोगों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा था। गंभीर रूप से झुलसे जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार समेत छह लोगों को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश व अन्य को जिला अस्पतालों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मृतकों में उप निरीक्षक प्रदीप रावत चैकी पीपलकोटी, होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55, होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष, होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली, सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33, देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष, योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी, सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष, विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष, मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष। सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष, प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी, दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33 वर्ष, महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष व गणेश पुत्र महेंद्र लाल 27 साल रंगतोली शामिल हैं। एम्स भेजे गए झुलसे लोगों में संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन लाल उम्र 34 वर्ष निवासी रुद्रप्रयाग जल संस्थान गोपेश्वर में कार्यरत, सुशील पुत्र सुदामा लाल उम्र 27 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली, आनंद पुत्र गम्मा लाल उम्र 42 वर्ष निवासी पाडूली गोपेश्वर चमोली, नरेंद्र लाल पुत्र असील दास उम्र 35 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली, सुभाष खत्री पुत्र दौलत खत्री उम्र 27 वर्ष निवासी रांगगतोली चमोल व राम चंद्र पुत्र पुष्कर लाल
चमोली घटना के मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रु और घायलों को 1-1 लाख रु की राहत राशि देने के सीएम ने दिए निर्देश दिए हैं/

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share