मांझे से कटी युवक की गर्दन, डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
हरिद्वार। चीनी मांझे से उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर घायल हाल में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।उन्होंने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं । घायल युवक की पहचान हरिद्वार निवासी के रूप में हुई है।
