रूड़की निवासी शिक्षाविद् डॉ. वी.के. शर्मा बने सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति

0

, शिक्षा जगत में हर्ष की लहर।
रूड़की। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शिक्षा प्रशासक डॉ. वी.के. शर्मा को सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी, सिक्किम का कुलपति नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल रूड़की बल्कि पूरे उत्तराखंड के शिक्षा जगत में खुशी और उत्साह का वातावरण है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
डॉ. शर्मा का शैक्षिक एवं प्रशासनिक अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। उन्होंने लगभग 27 वर्षों के लंबे अनुभव में स्नातक स्तर पर 19 वर्ष तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 8 वर्षों तक अध्यापन किया है। इससे पूर्व वे लिंगायाज यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में प्रो-वीसी (एडमिशन), ग्लोकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश तथा मदरहुड यूनिवर्सिटी, रूड़की में प्रोफेसर एवं डीन (एजुकेशन) के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे विकासनगर एवं रूड़की के महाविद्यालयों में प्राचार्य पद का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
शैक्षिक योगदान के साथ-साथ डॉ. शर्मा शोध कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं। उनके सैकडों शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में शोध मार्गदर्शन, प्रोजेक्ट्स तथा सेमिनारों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।उनकी उपलब्धियों में विभिन्न वर्षों में शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कारों के संयोजक के रूप में उल्लेखनीय योगदान शामिल है। सैकडो शैक्षिक पुरस्कारों से भी डॉ.वी.के.शर्मा को राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय मंचो पर सम्मानित किया जा चुका हैं।डॉ. शर्मा ने परीक्षक के रूप में भी विभिन्न्न राजकीय व निजि विश्वविद्यालयों मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे “उदघोष:शिक्षा का नया सवेरा” अभियान के संरक्षक के रूप में भी समाज के अंतिम पंक्ति तक शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत् हैं तथा पांच अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में देश के हजारों उल्लेखनीय उपलब्धिवान शिक्षकों का सारस्वत सम्मान करा चुके हैं।
उनकी कुलपति पद पर नियुक्ति के बाद शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। शिक्षाविदों का मानना है कि उनके नेतृत्व में सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी कौशल आधारित शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। शुभकामनाएं देते हुए शिक्षाविदो सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कहा कि डॉ. शर्मा की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा मिलेगी।शुभकामनाये देने वालो में संजय वत्स,राजीव कुमार शर्मा,डायट प्राचार्य रूडकी मैराज अहमद,डॉ.सुरेश पचौरी,डॉ.देवेन्द्र शर्मा,डॉ.संतोष कुमार शर्मा,डॉ.विपिन कुमार चौधरी,डॉ.ओमप्रकाश शर्मा,डॉ.अवध शर्मा,मु.इकराम,नितिन कुमार,सतीश पाल सिंह,डॉ.अंशुमन शर्मा,ओम सैनी,डॉ.घनश्याम गुप्ता,बीर सिंह पंवार,ठाठ सिंह,अंजीव कुमार मलिक,जगपाल सिंह,डॉ.रणवीर सिंह,डॉ.प्रवीण कुमार पुंडीर,विकास कुमार,संजीत सिंह,सुमित पंवार,डॉ.विशाल शर्मा,सुधीर शांडिल्य,धर्मपाल धीमान,डॉ.प्रियंका शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share