बालक बालिका का भेदभाव मिटाकर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए

0

नारी प्रत्येक वृक्ष रुपी घर की मूलाधार है जिसके बिना यह संसार अधूरा है: साध्वी विष्णु प्रिया
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी विष्णु प्रिया ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग में नारी शक्ति का अहम योगदान है। नारी शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना अधूरी है। भूपतवाला स्थित श्री पुरुषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान साध्वी विष्णु प्रिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं रक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर योगदान प्रदान कर रही है। सभी को महिलाओं का सम्मान करते हुए बालक बालिका का भेदभाव मिटाकर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए। साध्वी विष्णु प्रिया ने कहा कि आधुनिक भारत के युग में महिलाओं की भागीदारी देश को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। समाज में बदलाव के एक नए युग का आरंभ हुआ है। नारी प्रत्येक वृक्ष रुपी घर की मूलाधार है जिसके बिना यह संसार अधूरा है। पुरुषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता का निवास होता है। वास्तव में प्रत्येक विकास पथ पर पुरुष का साथ देकर उसकी यात्रा को सफल बनाकर उसके अभिशापों को स्वयं झेलकर एवं अपने वरदानों से जीवन में अक्षय शक्ति भरकर मानवी ने जिस व्यक्तित्व, चेतना एवं हृदय का विकास किया उसका पर्याय नारी है। नारी शक्ति है गौरव है सम्मान है और नारी से ही हमारे देश की पहचान है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share