टोल बचाने के लिए लगाया जज का स्टीकर,पुलिस ने किया वाहन का चालान

0

गोपेश्वर। जनपद चमोली में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। जज साहब का स्टीकर लगाकर निकले थे बदीनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन को पुलिस ने रोक कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि टोल बचाने के लिए यह स्कीकर लगाया गया है। पुलिस ने मौके पर ही नकली जज का फैसला कर चालानी कार्रवाई की है।
चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उप निरीक्षक रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन बैरियर के पास निजी कार को रोका गया। वाहन चालक रजिस्ट्रेशन तलाशी हेतु लगी अन्य वाहनों की लंबी कतार से गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी में था। वाहन पर जज लिखा हुआ एक स्टीकर लगा था।इसी बीच पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी उक्त वाहन चालक की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया। चालक अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है।पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन पर लगा जज स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था। इसके बाद मौके पर ही जज साहब का रुतबा उतर गया। पुलिस ने वाहन से स्टीकर हटाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share