कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

0

धनौरी। सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट आरती सैनी ने हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि छेड़खानी जैसी घटनाओं का छात्राएं डटकर मुकाबला करें।हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति और आईक्यूएसी(आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की ओर से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट आरती सैनी ने छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने के बारे में बताया।

सबसे पहले खुद छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाएं

उन्होंने कहा कि बस आदि में अगर उनके साथ छेड़छाड़ होती है तो सबसे पहले खुद छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाएं। छेड़खानी जैसी घटनाओं को नजर अंदाज न करें, ऐसा करने वालों के हौसले बुलंद होते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share