माउंट जॉगिंग ट्रैक पर फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू
उत्तरकाशी। माउंट जॉगिग ट्रैक पर फंस सभी 8 ट्रेकर्स सकुशल रेस्क्यू किये गये।
आज यहा सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशाकृनिर्देशन में तथा सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में, ैक्त्थ् एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए माउंट जॉगिंग ट्रैक पर फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का ैक्त्थ् एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स की सूचना प्राप्त होने के बाद ैक्त्थ् टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया। इसके अतिरिक्त वासुकीताल से भी ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया जा रहा है। वर्तमान समय तक वासुकीताल से 08 ट्रेकर्स को रेस्क्यू किया जा चुका है।
