महाराणा प्रताप भवन में हुआ क्षत्रिय संदेश के 18 अंक का विमोचन

0



देहरादून. महाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘क्षत्रिय संदेश’ के 18 अंक का विमोचन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र सिंह खत्री, सभा अध्यक्ष व मंच के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर, स्मारिका के मुख्य संपादक ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रिय चेतना मंच, समाज सेवा के कार्यों में लगातार प्रसंसनीय कार्य कर रहा है तथा मंच की स्मारिका समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक सामंजस्य बढ़ाने हेतु देश के युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील कुमार त्यागी, डॉक्टर अर्जुन सेंगर, डॉक्टर आर सी एस बिष्ट, श्रीमती अनीता नेगी, कुमारी मिनीषा तोमर तथा उमेश रावत ने अपने विचार व्यक्त किए।
मंच के केंद्रीय महामंत्री तथा पत्रिका के प्रमुख संपादक ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य समाज में संवाद हीनता को समाप्त करने तथा अपने विचार व्यक्त करने हेतु एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका सामाजिक सौहार्दयता बढ़ाने के साथ-साथ इतिहास को संजोने का कार्य भी कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन मंच के सचिव महेश रौथान तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलवीर रावत ने किया तथा संचालन मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्धन सिंह ने किया।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा देवेंद्र पुंडीर, श्याम जी यादव, अशोक वर्धन सिंह, महेश रौथान, सुरेंद्र सिंह तोमर, बलवीर सिंह रावत, दिगंबर सिंह नेगी, सुभाष चौहान, राम अवतार सिंह, चंद्रपाल सिंह जामवाल, शिव सिंह रावत, अनूप चौहान, आशुतोष चौहान, एडवोकेट सुधीर मित्तल, श्रीमती अनीता नेगी श्रीमती रितु चौहान, श्रीमती मंजू धीमान, कुमारी मिनीषा तोमर, कुमारी आराध्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share