जीबीएम कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने किया ध्वजारोहण

0

-“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत एनएसएस एवं एनसीसी ने “मेरी जान तिरंगा है” सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। एनसीसी वॉलेंटियर्स ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी इकाई एवं एनएसएस इकाई ने संयुक्त रूप से “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत “मेरी जान तिरंगा है” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्रा कुमकुम, शिवरानी, स्मृति, रानी, मुस्कान, खुशी, सौम्या, सिमरन, श्रुति, आँचल, काजल, रिया, अनु, रागिनी एवं अन्य ने वंदे मातरम, ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू, ऐ मेरे वतन के लोगों, हर घर तिरंगा, मुझे क्या बेचेगा रुपइया, मेरा मुल्क मेरा देश, संदेशे आते हैं जैसे एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं एनसीसी सीटीओ डॉ नगमा शादाब ने तथा निर्देशन डॉ. अफ्शां नाहिद ने किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट काव्या शर्मा ने किया। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवक वैष्णवी, शिवानी सिंह, शैली पाठक, दीपशिखा मिश्रा, अंजली कुमारी, संचिता सहित सभी विभागों की छात्राएँ उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने छात्राओं को स्वतंत्र सोच एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेते हुए अपने और कॉलेज के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की बात कही। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्राओं से कॉलेज की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने के लिए अनवरत रूप से प्रयत्नशील रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share