‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के पर जिला न्यायालय परिसर, हरिद्वार में योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया

0


हरिद्वार. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के पावन अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, हरिद्वार में योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रभारी जिला जज राकेश कुमार सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष शिविर में न्यायालय परिसर में सामूहिक योग सत्र का आयोजन हुआ। इसमें माननीय प्रभारी जिला जज सहित सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारीगणों और अधिकार मित्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और योग व प्राणायाम के माध्यम से निरोगी रहने का संकल्प लिया। योग शिविर के समापन के तुरंत बाद न्यायालय परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी ली।
न्यायालय परिसर के कार्यक्रम के उपरांत, जिला कारागार (जेल), हरिद्वार में भी योग दिवस के मौके पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्रीमती सिमरनजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्म-सुधार का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कारागार के बंदियों को नियमित रूप से योग को अपने जीवन में ढालने की प्रेरणा दी, ताकि वे मानसिक तनाव से मुक्त रह सकें। शिविर में जेल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी संख्या में बंदियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
जेल में आयोजित योग शिविर के बाद, नवोदय नगर (रोशनाबाद) के पीठ बाजार मैदान में एक वृहद् (विशाल) स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ,यह विशेष अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगरपालिका परिषद (शिवालिक नगर), हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी (ITC)सुनहारा कल एनजीओ (NGO) के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। इस महा-अभियान के तहत पीठ बाजार मैदान और आसपास के क्षेत्रों से कई टन कूड़ा-कचरा हटाकर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। स्वच्छता अभियान की इसके बाद, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उसी मैदान पर सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। इस संपूर्ण आयोजन और स्वच्छता महा-अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर, प्राधिकरण के अधिकार मित्र, लॉ इंटर्न्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पेनलरअधिवक्तागण, रिटेनर अधिवक्ताश्रीमती सीमा, रमन कुमार सैनी,डिप्टी एल०ए०डी०सी० , आदिल अली, असिस्टेंट एल ए डी सी अधिवक्ता, नगरपालिका परिषद व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, एनजीओ के प्रतिनिधि भारी और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share