ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने नरेंद्र प्रधान

हरिद्वार। स्थानीय मॉल में जिला अध्यक्ष के निधन के पश्चात नए जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई । आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष का पद खाली होने पर उसके चुनाव पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई।
जिसमें सदस्यों की राय शुमारी के बाद सर्व सम्मति से वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र प्रधान को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष चुना गया साथ ही सभी की सहमति से चंचल तोमर को संगठन मंत्री चुना गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र हर्ष , महामंत्री अनिल रावत, रविकांत बेलवाल, मनीष पाल धर्मराज, संजय लांबा, पुरुषोत्तम खरोला, प्रवीण सैनी, विकास तिवारी, नितिन बडोनी, बबलू थपलियाल, मनीष कागरान उपस्थित रहे
