मंडी समिति, हल्द्वानी में पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन

0

हल्द्वानी। मंडी समिति, हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर श्री अनिल कपूर डब्बू जी एवं राज्य स्तरीय खेल परिषद, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष मोहन पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तराखंड के विकास को गति देने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

श्री मोहन पाठक ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी की दूरदर्शी सोच, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान को प्रदेश की जनता सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करती रहेगी।
कार्यक्रम में कैलाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता; गोपाल धामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, रानीखेत; बिसंबर कांडपाल; शंकर पाठक, लीला कांडपाल, योगेंद्र बिष्ट अविनाश बगडवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान का स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share