साहित्यकार सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया
Soulofindia, Haridwar, Belwal


रविवार को शब्द गंगा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सौजन्य से साहित्यकार सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया,
काव्य गोष्ठी में देहरादून से पधारे 86 वर्षीय वयो वृद्ध कवि एवं साहित्यकार असीम शुक्ला के द्वारा बहुत ही सुंदर मधुर काव्य पाठ किया गया, काव्य गोष्ठी में देहरादून रुड़की एवं सहारनपुर से कई मशहूर साहित्यकार एवं कवि पहुंचे थे जिन्होंने बहुत ही सुंदर काव्य पाठ किया।
मंच संचालन विजेंद्र हर्ष ने किया, उन्होंने अपनी दो कविताएं काव्य गोष्ठी में पढ़ीं।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में किया गया, इस अवसर पर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य, पत्रकार गण व बड़ी संख्या गणमान्य जन उपस्थित रहे।
