नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

0

आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है:महापौर जैसल

TheSoulofindia, Haridwar
आज हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, बहनों एवं युवतियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी और हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल रहीं
महापौर किरण जैसल ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना आदि—की विस्तार से जानकारी दी।
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ मीरा रतूड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा की महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समावेशी विकास को बल मिलेगा।
सम्मेलन के दौरान कई प्रेरणादायक महिलाओं को इस अवसर पर अतिथि के तौर पर डॉ रागिनी, संगीता राणा, मंजू देवी को
उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि पिछले एक दशक से तैयार की गई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को एक व्यापक और जीवन चक्र आधारित दृष्टिकोण से देखा गया है।
इस अधिनियम के लागू होने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता जैसे विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं।
आज इस अवसर पर हम सब बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन करते हैं।
ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो सभी को लाभ होता है।
उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है।
कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं है बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला एक निर्णायक कदम है जब महिलाएं आगे बढ़ेगी तो विकास की प्रक्रिया भी अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ होगी।
जिला मंत्री ऋतु ठाकुर ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अंत मे सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में नारी वंदन हस्ताक्षर अभियान का प्रारम्भ मुख्य अतिथि के करकमलों से किया गया इस अधिनियम के समर्थन में मिसकॉल के द्वारा शामिल होने के लिए सभी महिलाएं अपने फोन से इस नंबर पर मिस कॉल करे और सेल्फी प्वाइंट के साथ फोटो लेकर मोदी जी का समर्थन करें।
इस अवसर पर कार्यक्रमों को प्रारंभ किया गया I
कार्यक्रम का संचालक जिला महामंत्री रेनू शर्मा और डॉ. चित्रा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर रजनी वर्मा, विमला ढौंडियाल,प्रमिला चौहान, सिमरन कौर ,शालिनी, लता हिना, सीमा ,प्रीति ,चंचल,गुड्डी कश्यप, मंजू, मुस्कान, रक्षा देवी, अनीता घड़ियाल,अंजू उपाध्याय, सपना पंडित ,नीति शर्मा, चंचल आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share