जीरो वेस्ट जीवनशैली को हर व्यक्ति अपनाए :डा पदमावती तनेजा

0

सोल ऑफ इंडिया
हरिद्वार,

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहा आज वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है वही वर्ष भर भी छोटी पहल से भी हम पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे सकते है।

जैसे गैर जीव निम्नीकरण ,जैविक अजैविक कूड़ा प्रबंधन जिसकी शुरुआत और नियमित पालन हर घर में आसानी से किया जा सकता हैं।

इस विधि का विगत पांच वर्षो से नियमित पालन कर रही श्रवण नाथ मठ जवाहर लाल नेहरू पी जी महाविद्यालय की शिक्षिका डा.पदमावती तनेजा घरों में जैव निम्नीकरण प्रक्रिया ना केवल स्वयं अपनाती है बल्कि अन्य लोगो और विद्यार्थियों को भी जागरूक करती है।

फल सब्जियों के छिलके, चाय पत्ती,आदि से घर पर ही खाद बनाती है जिसका प्रयोग वो घर के गमलों और किचन गार्डेन में उपयोग करती है।

साथ ही बचे हुए खाद को से महाविद्यालय परिसर के बागवानी हेतु प्रदान करती है।साथ ही प्लास्टिक ,पॉलीथीन को गत्ते के कूड़ेदान में एकत्र कर नगर निगम पर्यावरण मित्रो को देती है जिसेसे कूड़ा प्रथक्करण में आसानी होती है।

बकौल डा पदमावती तनेजा पर्यावरण असुंतलन ,वैश्विक तापमान में वृद्धि पृथ्वी और मानव जीवन के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहे है ।ऐसे में सभी को जागरूक होकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उपाय भी करने होंगे।

उन्होंने चार धाम और गंगा स्नान आने वाले श्रद्धालुओं से भी पर्यावरण दिवस पर विशेष अनुरोध किया की वे अपने साथ प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग ना करे वा स्टील , तांबे की बोतलों का ही प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share