डीएवी छात्र संग चुनावःछात्राओं के बूथ के सामने वोट की अपील कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

0

देहरादून। मंगलवार सुबह डीएवी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही छात्राओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया। छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट मांगने को लेकर कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को भी हिरासत में लिया है।
मंगलवार की सुबह डीएवी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रोबिन त्यागी समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। सूचना पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से ही उलझ गए। देखते ही देखते कांग्रेस-एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निर्धारित दायरे से बाहर रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान बूथ के आसपास प्रचार या वोट अपील को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share