प्राचीन समय से आधुनिक युग में योग प्रासंगिक : डा के सी पुरोहित

0

सोल ऑफ इंडिया, देहरादून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवेश्वरी वेलफेयर सोसाइटी (ड्यूज़) द्वारा अपने कार्यालय प्रांगण में एक विशेष योग शिविर
का आयोजन रविवार को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ड्यूज़ के अध्यक्ष डॉ. के. सी. पुरोहित एवं विद्या योगाचार्या वैशाली सजवान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर योगाचार्या वैशाली सजवान ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व से अवगत कराया।

शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। डा के सी पुरोहित ने योग को प्राचीनतम विद्या बताते हुए वर्तमान समय में भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में इसको जीवनचर्या में शामिल किया जा रहा है।

प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर ड्यूज़ की कोषाध्यक्ष डॉ. प्रांजलि पुरोहित भट्ट एवं सचिव आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share