अशोक सिंघल सहित राम जन्म भूमि आन्दोलन के नायकों को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की

0

soulofindia Haridwar, Editor-Suryakant Belwal
हरिद्वार। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी बैठक में कुछ प्रस्तावों को पारित किया। पारित हुए प्रस्तावों में कहा गया कि अशोक जी सिंघल सहित राम जन्म भूमि आन्दोलन के नायकों को भारत रत्न से विभूषित करो। प्रेस वार्ता के दौरान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अति हर्ष का विषय है कि साढे़ चार सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम जन्म भूमि पर मन्दिर बन रहा हैं, ये करोड़ो हिन्दुओं के लिए आनन्द और गौरव का विषय है। राम जन्मभूमि पर भब्य मन्दिर बनाने के लिए हिन्दू समाज को धन्यवाद।
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार उत्तराखण्ड में 1 दिसम्बर 2023 कोआयोजित राष्ट्रीय मिटिंग में अयोध्या में बन रहे भब्य राम मन्दिर निर्माण से गौरव व आनन्द का अनुभव कर रही है। राम मन्दिर बनाने कें लिए 1989 में सवा रुपया देने वाले 8 करोड़ हिन्दुओं का हम धन्यवाद देते हैं, सवा रुपया से एकत्रित 8 करोड़ 40 लाख रु से खरीदे हुए पत्थर से ही मन्दिर का निर्माण चल रहा है, राम शिला पूजन करके 1989 में राम शिला अयोध्या भेजने के लिए करोड़ो हिन्दुओं को हम धन्यवाद देते हैं। तीन बार कार सेवा के लिए अयोध्या आने के लिए लाखों कार सेवक और उनके परिवार को धन्यवाद करते हैं। राम मन्दिर के लिए प्राण/बलिदान देने वाले कार सेवक व उनके परिवारों को धन्यवाद और हमारा साष्टांग दण्डवत प्रणाम राम मन्दिर का नेतृत्व करने वाले महानायकों को हमारा प्रणाम।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि हमारी मांग है कि राम मन्दिर का नेतृत्व करने वाले अशोक जी सिंघल, गोरख पीठाधिश्वर महन्तअवैद्यनाथ जी, अयोध्या के महन्त राम चन्द्र परमहंस दास जी, आचार्य गिरीराज किशोर, आचार्य धमेंद्र जी, जी पुल्लारेड्डी हैदराबाद, एच0 थिप्पारेड्डी जी बैंगलौर, बाला साहेब ठाकरे जी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाए, बलिदानी कार सेवकों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएं।
हुई। कार्यक्रम डा. प्रवीण भाई तोगड़िया संस्थापक/अध्यक्ष अहिप, सावित्री चन्द केन्द्रीय
उपाध्यक्ष, देवेश उपाध्याय केन्द्रीय महामंत्री, माला रावल, मनोज साहू, चन्द्र सिंह जैन, प्रदीप गौड़ केन्द्रीय मंत्री, विजय रेड्डी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष, मनोज िसंह अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रामजी तिवारी महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, मुक्ता मकानी अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद, रजनी ठुकराल अध्यक्ष ओजस्वनी, हेमन्त त्रिवेदी महामंत्री हिन्दू हेल्पलाईन सहित उत्तराखण्ड प्रान्त पदाधिकारी कृष्णा काण्डपाल, सुरेन्द्र नौटियाल, विरेन्द्र अधिकारी, अनिल भारद्वाज, अशोक गुप्ता, सुभाष जोशी, विजेंन्द्र सिंह नेगी, कृपाल नेगी, रोशन रावत उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share