गांव के गौरव सम्मान समारोह” में समर्पित समाजसेवियों, कर्मठ महिलाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

0


– आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और पूर्व सैनिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनसेवकों को किया गया सम्मानित।
– वक्ताओं ने कहा — यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनकल्याणकारी संकल्पों को जमीनी स्तर पर दे रहा मजबूती।

हल्द्वानी. *चकलुआ के रामपुर ग्राम सभा स्थित कृष्णा लर्निंग अकादमी में दिनांक 28 मई 2026* को श्री मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित “गांव के गौरव सम्मान समारोह” अत्यंत गरिमामय और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल और समाज के उन समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था, जो निस्वार्थ भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन समाज के उन मूकनायकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अनूठा प्रयास रहा, जो बिना किसी व्यक्तिगत अपेक्षा के ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने में जुटे.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आशा कार्यकर्ताओं में श्रीमती हेमा बोरा, श्रीमती भगवती आर्या, श्रीमती कविता आर्या सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से श्रीमती कांती बिष्ट सहित कई अन्य कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की प्रतीक स्वयं सहायता समूहों की ओर से सरिता समूह, राधिका समूह, गुरु खालसा समूह, एकता समूह और रोशनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरातल पर अपने अनुभवों व योगदान को साझा किया।

*विभिन्न क्षेत्रों के जनसेवक और विद्यार्थी हुए सम्मानित* –

समारोह के दौरान समाज के अलग-अलग स्तंभों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों, प्रबुद्ध शिक्षकों, शिवभक्तों, वरिष्ठ नागरिकों, अन्नदाता किसानों, दुग्ध उत्पादकों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जनसेवकों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, पाठ्येतर गतिविधियों (Co-curricular activities) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह में मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी रामसिंह बोरा, नरेंद्र सिंह कोरोला, ग्राम प्रधान श्र मोहन सिंह सैनी, वन विभाग से सेवानिवृत्त श बसंत बल्लभ पाठक, कृष्णा लर्निंग अकादमी के संचालक विनोद जोशी, पूर्व प्रधान श्रीमती पूजा और मीनाक्षी जलाल विद्यालय की प्रधानाचार्या शामिल रहीं। कार्यक्रम में पुरोहित शंकर दत्त जोशी ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, संस्कार और सम्मान की भावना ही एक आदर्श समाज की नींव रखती है

कृष्णा लर्निंग अकादमी के संचालक विनोद जोशी ने मनोज पाठक का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।सेवानिवृत्त सेना अधिकारी श्री रामसिंह बोरा ने इस दूरदर्शी पहल के लिए श्री मनोज पाठक की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि धरातल पर काम करने वाले लोगों का सम्मान करना अत्यंत प्रेरणादायी कार्य है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने के लिए मनोज पाठक के प्रयासों की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह कोरोला ने अपने संबोधन में कहा कि मनोज पाठक की यह पहल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा आधारित कार्यशैली को धरातल पर मजबूती प्रदान करती है।केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के प्रोत्साहन, किसानों के उत्थान, पूर्व सैनिकों के सम्मान और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की मूल भावना को यह कार्यक्रम और अधिक सशक्त बनाता है।

समारोह को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल”, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों की आय दोगुनी करने, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन देने, आयुष्मान भारत और पोषण अभियान जैसे राष्ट्रीय मिशनों के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो सपना देखा गया है, स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजन उसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share