मुख्यमंत्री ने टनकपुर आईएसबीटी का शिलान्यास व भूमि पूजन किया

0

चंपावत। टनकपुर में रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन सेवाओं में सुधार के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 9.45 बजे हेलीकॉप्टर से टनकपुर स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां कार से कार्यक्रम स्थल रोडवेज डिपो टनकपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम ने पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया। साथ ही आईएसबीटी का शिलान्यास भी किया।
टनकपुर में रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन सेवाओं में सुधार के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सीएम ने गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके सांसद अजय टम्टा, परिवहन सचिव अरविंद हयांकी आदि मौजूद थे।
सीएम इससे पूर्व 15 जनवरी को इस क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। रोडवेज कार्यशाला, जीएम कार्यालय के अलावा जल निगम की कुल 45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 55.90 करोड़ रुपये से इस परियोजना का निर्माण कार्यदाई एजेंसी सीएनडीएस को फरवरी 2025 तक पूरा करना है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दिया जल संरक्षण का संदेश
रूद्रपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उददेश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान अपना संदेश दिया।
रविवार को शक्ति केंद्र बगवाला बूथ नंबर 141 कीरतपुर गांव के सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा नेता चुघ ने कीरतपुर में अधिवक्ता एसएन वर्मा के आवास पर कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और ग्यारह बजे के करीब पीएम मोदी टीवी स्क्रीन पर आए और मन की बात कार्यक्रम में अपना संदेश दिया। इस दौरान ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपना संदेश देते हुए बताया कि आने वाले भविष्य में जल का संकट गहरा सकता है। ऐसे में सरकार ने जल संरक्षण-जल संवर्धन अभियान शुरू किया है। इसके अलावा पीएम ने उदाहरण देते हुए बताया कि समाजसेवा की कोई आयु और परिधि नहीं होती है,क्योकि देश का एक व्यक्ति ऐ सा ही जो पिछले 25 सालों से पुराने कपड़ों को खुद इकठ्ठा करता है और गरीबों को वितरित कर अपनी सेवा दे रहा है। एक आदिवासी महिला ने खुद कैले के पत्तों के बैग बनाकर खुद को इतना सफल कर दिया है कि वर्तमान में आदि वासी महिला लोगों को रोजगार देकर आत्मविश्वास पैदा कर रही है। कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाकर लोगों को स्वरोजगार के प्रति सजग बनाना। भाजपा नेता चुघ ने बताया कि पीएम मोदी की मन की बात आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यहीं वजह है कि देश के प्रधानमंत्री बार बार मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करते है और देशवासियों से आमने सामने वार्ता कर स्वालंबी बनाने की दिशा में अपना संदेश देते है। इस मौके पर प्रधान निर्मला सिंह,अजय सिंह,आशीष कुमार,जगदीश शर्मा,शालू वर्मा,गगन चैधरी,दीपक कुमार, राज कोली आदि मौजूद रहे।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। रविवार को भाजपा के शक्ति केंद्र बड़ी मुखानी के बूथ-116 में पार्टी कार्यकर्ता संदीप तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 107वें ऐपिसोड को देखा और सुना। इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति सदस्य विशंभर कांडपाल, कायक्रम प्रमुख धर्म सिंह, पन्ना प्रमुख रमेश पंत, संकल्प निवेलिया, आस्था पंत, महिमा मिश्रा, चैतन्य रुवाली आदि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share