महिला खिलाड़ी को दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल
प्रतियोगिता में भाग लेने उधम सिंह नगर से आई दून में आई थी महिला एथलीट
देहरादून। देहरादून में महिला एथलीट के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने इस दौरान महिला खिलाड़ी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर इस महिला एथलीट के शारीरिक शोषण का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ूमामले की जांच की जा रही है।
यह मामला पिछले साल का है। जब उधम सिंह नगर निवासी एक महिला एथलीट ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला खिलाड़ी ने शिकायत में कहा है कि 20 सितंबर 2024 को आयोजित राज्य स्तरीय गेम्स में भाग लेने के लिए देहरादून आई थी। इस दौरान वो गांधी रोड स्थित एक धर्मशाला में ठहरी थी। यहां उसकी मुलाकात पिथौरागढ़ के एथलीट एक युवक से हुई, जो वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रहता है।
महिला एथलीट ने बताया कि आरोपी युवक ने खिलाड़ियों के ग्रुप से उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वो उसे मैसेज और कॉल करने लगा। फोन कॉल और मैसेज के बाद युवक ने धर्मशाला में आकर मुलाकात की और बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया। एक दिन युवक महिला एथलीट के कमरे में आया. वो अपने साथ कोल्ड ड्रिंक भी लाया था। दरअसल इस कोल्ड ड्रिंक में उसने नशीला पदार्थ मिलाया था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला खिलाड़ी को बेहोशी छाने लगी।
इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला एथलीट के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद ये अश्लील फोटो वीडियो दिखाकर वो इस महिला एथलीट का शारीरिक शोषण करने लगा। जब महिला ने उसे पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।
बात यहीं नहीं रुकी. महिला एथलीट का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो अपने दोस्तों को भी भेज दी। आरोपी आए दिन उसे ब्लैकमेल करने लगा. आखिरकार तंग आकर महिला एथलीट ने देहरादून नगर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहरादून नगर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिला एथलीट ने उसके साथ दुष्कर्म होने और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
फोटो डी 1
देर रात मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी,दो की मौत
देहरादून। देर रात मसूरी मार्ग पर देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। उसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया ।
घटनाक्रम के अनुसार हादसे का शिकार हुए तीनों लोग मसूरी गए थे। लौटते समय उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। इस दौरान इनमें से एक युवक छिटकर खाई के पास झाडियों में गिरकर घायल हो गया। जबकि खाई में गिरे दो लोगों की मौत हो गयी।
