बड़ी बहन की डांट से नाराज छात्रा ने फ्लाईओवर से गिरकर की आत्महत्या

0

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर बड़ी बहन की डांट के बाद छात्रा घर से बाहर चली गई थी। कुछ देर बाद उसके फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली। गंभीर हालत में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी और अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बड़ी बहन ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद छात्रा घर से बाहर चली गई। कुछ समय बाद उसके फ्लाईओवर से गिरने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आखिर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share