बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। मध्य प्रदेश की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने वाले मुख्य आरोपित शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को सतना, मध्य प्रदेश निवासी युवती ने थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर उसे बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और मतांतरण कराने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था।
युवती का आरोप था कि शाहरुख ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर हरिद्वार बुलाया था। यहां आकर उसे पता चला कि आरोपित मुस्लिम है और उसका नाम शाहरुख है। आरोप है की युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और मतांतरण का दबाव भी बनाया।पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित शाहरुख निवासी ग्राम बादशाहपुर, पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल सिंह और जयपाल चैहान शामिल रहे।
