आम आदमी पार्टी उत्तराखंड सभी पांच सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी: गोयल

0

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीरेंद्र गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड सभी पांच सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बीरेंद्र गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता की सभी उम्मीदों पर विफल साबित हो रही है। सरकार के पास कोई विजन नहीं है। केवल प्रचार प्रसार की सरकार सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के पैमाने पर किस तरह खरी उतरती है इसका उदाहरण दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों ने पेश किया है। दिल्ली और पंजाब में जनता की सरकार के रूप में काम करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकारों ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में तो उल्लेखनीय काम किया ही है। आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तरांखड मे चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी संगठनात्मक रूप से राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है। सह प्रभारी रोहित महरोलिया ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पार्टी संगठनात्मक रूप से मजबूत पकड़ बना रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और पंजाब की सरकारों के कामकाज को लोगों ने सराहा है और इस कार्य संस्कृति को अन्य राज्यों में भी लागू करने की मांग उठ रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और चुनाव की संभावनाओं तथा भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान अवसर पर आप जिला अध्यक्ष संजय सैनी, हेमा भंडारी, अनिल सती, आशीष गौड़, संजू नारंग, कुर्बान, डा.यूसुफ डीके पॉल, राकेश गिरी, माणिक गिरी, रेखा, ओपी मिश्रा, अमरीश गिरी, उमा सिसोदिया, नवनीत राठी आदि मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share